किस्मत कनेक्शन में मन की समस्याओं, तनाव, चिंता और डिप्रेशन के ज्योतिषीय कारणों और उनके निवारण पर चर्चा की गई. ज्योतिष के अनुसार चंद्रमा और बुध का संबंध सीधे मन और बुद्धि से होता है. कुंडली में चंद्रमा, बुध के कमजोर होने या केंद्र भाव खाली होने से मानसिक उतार-चढ़ाव की स्थिति बनती है. वहीं शुभ ग्रहों के प्रभाव, मजबूत बृहस्पति और सात्विक दिनचर्या से मन स्थिर रहता है. मानसिक शांति के लिए प्रतिदिन सूर्य देव को जल अर्पित करने, सुबह-शाम गायत्री मंत्र का जप करने, सात्विक आहार अपनाने और एकादशी का उपवास रखने की सलाह दी गई है. इसके साथ ही मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल बताया गया. व्यापार शुरू करने में आ रही रुकावटों को दूर करने के लिए सूर्यास्त के समय लक्ष्मी अष्टकम का पाठ करने की सलाह दी गई तथा दिन की सफलता के लिए प्रातः हनुमान जी को गुड़ अर्पित करने का मंत्र साझा किया गया.