scorecardresearch

Kismat Connection: कुंडली के इन भावों से मिलता है अपयश, बदनामी से बचने के लिए क्या करें? ज्योतिष शैलेन्द्र पांडे से जानें अचूक उपाय

प्रसिद्ध ज्योतिषी शैलेंद्र पांडेय बता रहे हैं कि जीवन में अपयश या बदनामी क्यों मिलती है और ज्योतिषीय उपायों से इससे कैसे बचा जा सकता है. पांडेय के अनुसार, 'कुंडली का चतुर्थ, सप्तम और दशम भाव व्यक्ति के नाम और यश को निर्धारित करता है, जबकि शनि, राहु और खराब चंद्रमा अपयश के मुख्य कारक हैं.' उन्होंने बताया कि अगर सूर्य पर्वत पर तिल हो या सूर्य रेखा टूटी हो, तो भी बदनामी का योग बनता है. इससे बचने के लिए उन्होंने हर मंगलवार हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करने और नियमित रूप से शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करने की सलाह दी है. साथ ही, उन्होंने सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल और मनचाहे विवाह के लिए विशेष उपाय भी साझा किए हैं.