3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह खंडग्रास चंद्र ग्रहण सिंह राशि और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में लगेगा। ग्रहण दोपहर 4:35 पर शुरू होगा और शाम 5:33 पर समाप्त होगा। ग्रहण का सूतक काल सवेरे 9:38 से शाम 6:46 तक रहेगा। इस दौरान भोजन करने, विश्राम करने और भौतिक कार्य करने की मनाही है। गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी रखनी चाहिए। होलिका दहन 3 मार्च को शाम 6:46 के बाद करना उचित होगा जब ग्रहण और भद्रा दोनों समाप्त हो जाएंगे। रंग वाली होली 4 मार्च को खेली जाएगी। ग्रहण के बाद सफेद वस्तुओं जैसे चावल, चीनी या दूध का दान करना शुभ रहेगा। कार्यक्रम में 12 राशियों का दैनिक राशिफल भी बताया गया।