scorecardresearch

Kismat Connection: कामदा एकादशी पर पूरी होगी हर मनोकामना, मिलेंगें कई लाभ, जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

29 मार्च 2026 को कामदा एकादशी का पर्व है। कामदा का अर्थ है कामनाओं को पूर्ण करने वाली। चैत्र शुक्ल एकादशी पर यह व्रत रखा जाता है जो मन और शरीर को संतुलित रखता है तथा गंभीर रोगों से रक्षा करता है। इस दिन भगवान कृष्ण की पूजा की जाती है। प्रातःकाल 12 बजे से पहले स्नान कर भगवान कृष्ण को पीले फूल, पंचामृत, तुलसी दल और मौसमी फल अर्पित करें। 'ॐ क्लीं कृष्णाय नमः' मंत्र का जप करें। संतान प्राप्ति के लिए पति-पत्नी संयुक्त रूप से संतान गोपाल मंत्र की ग्यारह माला करें। धन प्राप्ति के लिए 'ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मी वासुदेवाय नमः' मंत्र का ग्यारह माला जप करें। पाप नाश के लिए चंदन की माला अर्पित कर 'क्लीं कृष्ण क्लीं' मंत्र का जप करें। एकादशी पर उपवास रखें या वैष्णव भोजन ग्रहण करें।