scorecardresearch
Advertisement

Kismat Connection: वाणी का ज्योतिष से कैसा कनेक्शन ? पंडित शैलेंद्र पांडेय से जानिए

किस्मत कनेक्शन के इस अंक में ज्योतिषाचार्य शैलेंद्र पांडे ने वाणी के ज्योतिषीय महत्व और इसके जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव पर प्रकाश डाला. शैलेंद्र पांडे ने बताया कि कुंडली का दूसरा भाव वाणी, परिवार और आर्थिक स्थिति को नियंत्रित करता है. जब कुंडली में शनि और राहु जैसे पाप ग्रहों का वाणी भाव से संबंध होता है, तो व्यक्ति की बोली खराब होती है और आर्थिक नुकसान व पारिवारिक कलह बढ़ती है. वहीं बुध और बृहस्पति के शुभ प्रभाव से वाणी में गंभीरता और मिठास आती है. वाणी को प्रभावशाली और मधुर बनाने के लिए उन्होंने नियमित रूप से गायत्री मंत्र का जप करने, सात्विक खानपान रखने और पूर्णिमा का उपवास रखने की सलाह दी. इसके साथ ही उन्होंने 8 अक्टूबर 2026 का पंचांग, सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल, लकी टिप और सक्सेस मंत्र भी साझा किया.