scorecardresearch
Advertisement

तांबे का ज्योतिष और सेहत से क्या है कनेक्शन? जानिए तांबे के छल्ले और जल के फायदे

गुड न्यूज टुडे के खास कार्यक्रम 'किस्मत कनेक्शन' में शैलेंद्र पांडे ने तांबे के ज्योतिषीय और औषधीय महत्व पर विस्तार से चर्चा की. ज्योतिष में तांबे का संबंध सूर्य और मंगल ग्रह से जोड़ा जाता है. तांबा शरीर में वात और पित्त को नियंत्रित करने के साथ-साथ पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाता है. तांबे के पात्र का जल पीने से शरीर विषमुक्त होता है और पेट की समस्याओं से राहत मिलती है. इसके अलावा अनामिका अंगुली में तांबे का छल्ला पहनने से आत्मविश्वास बढ़ता है. कार्यक्रम में 12 राशियों का सटीक दैनिक राशिफल, भाग्य चमकाने वाला लकी टिप और दिन को सफल बनाने का सक्सेस मंत्र भी बताया गया.