scorecardresearch
Advertisement

Kismat Connection: कुंडली में किन ग्रहों के कारण होती है डायबिटीज, जानिए बचाव के ज्योतिषीय उपाय

किस्मत कनेक्शन कार्यक्रम में डायबिटीज यानी मधुमेह के ज्योतिषीय कारणों और उससे बचाव के उपायों पर चर्चा की गई. ज्योतिष के अनुसार शरीर में इंसुलिन की कमी और ग्लूकोज के न पचने से डायबिटीज की शुरुआत होती है. शुक्र और चंद्रमा जल तत्व और रसायन के कारक हैं, जबकि बृहस्पति पाचन तंत्र के स्वामी हैं. इन तीनों ग्रहों में से किसी के कमजोर होने पर डायबिटीज की संभावना बढ़ जाती है. इसके अलावा हथेलियों का रंग काला होना, शुक्र पर्वत पर रेखाओं का जाल होना या घर में सूर्य के प्रकाश की कमी भी इसके लक्षणों व कारणों में शामिल हैं. डायबिटीज से बचाव के लिए रोज सुबह उगते सूर्य को जल चढ़ाने, दोपहर के भोजन में दही शामिल करने, चांदी का छल्ला पहनने और धनुरासन व पश्चिमोत्तानासन करने की सलाह दी गई. साथ ही 12 राशियों का दैनिक राशिफल और लकी टिप भी साझा किया गया.