किस्मत कनेक्शन में ज्योतिषी शैलेंद्र पांडे ने जीवन के विभिन्न क्षेत्रों जैसे प्रेम, विवाह, व्यापार और दोस्ती में मिलने वाले धोखे और उससे बचाव के ज्योतिषीय उपायों की चर्चा की. उन्होंने बताया कि धोखा देने और भरोसा टूटने में चंद्रमा, बुध, शनि और राहु मुख्य भूमिका निभाते हैं. जल तत्व की राशियां कर्क, वृश्चिक और मीन सबसे अधिक धोखे की शिकार होती हैं, जबकि पृथ्वी तत्व की राशियां चालाकी का इस्तेमाल करती हैं. व्यापार में धोखे के लिए कुंडली का सप्तम और आठवां भाव तथा कमजोर बुध जिम्मेदार होता है. प्रेम और विवाह में पुरुष का शुक्र और महिला का बृहस्पति खराब होने पर धोखा मिल सकता है. दोस्ती में बार-बार धोखा मिलने पर सूर्य देव को जल अर्पित करने, मध्यमा अंगुली में लोहे का छल्ला पहनने या गार्नेट लॉकेट धारण करने की सलाह दी गई. साथ ही सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल और उपाय भी बताए गए.