scorecardresearch
Advertisement

कुंडली में देवगुरु बृहस्पति को कैसे करें मजबूत? पंडित शैलेंद्र पांडेय से जानिए सरल उपाय

किस्मत कनेक्शन में ज्योतिषी शैलेंद्र पांडे ने कुंडली में देवगुरु बृहस्पति की महत्ता और उसे मजबूत करने के सरल उपायों पर मार्गदर्शन दिया. उन्होंने बताया कि बृहस्पति ज्ञान, धर्म, मान-सम्मान और आयु का कारक ग्रह है, जिसकी अनुकूलता जीवन के तमाम दोषों को शांत कर देती है. कमजोर बृहस्पति से वैवाहिक जीवन में अड़चनें, मोटापा और लिवर से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. इसे अनुकूल बनाने के लिए सात्विक खान-पान अपनाने, बेसन, हल्का मीठा व पीले फलों का सेवन करने और व्यवहार में गंभीरता लाने की सलाह दी गई. साथ ही भगवान शिव की पूजा, मस्तक पर तिलक लगाने और दाहिने हाथ की तर्जनी उंगली में पीतल या सोने का छल्ला धारण करने को लाभकारी बताया. कार्यक्रम में 30 अक्टूबर 2026 का पंचांग, ग्रहों की स्थिति, सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल और एक विशेष सक्सेस मंत्र भी साझा किया गया.