scorecardresearch

आपकी कुंडली में सर्जरी के योग, 12 राशियों का राशिफल और बचने के महाउपाय

गुड न्यूज़ टुडे (Good News Today) के खास कार्यक्रम 'किस्मत कनेक्शन' में पंडित शैलेन्द्र पाण्डेय ने शल्य चिकित्सा (सर्जरी) और ज्योतिष के गहरे संबंध पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि जन्म कुंडली में सुरक्षा और स्वास्थ्य का स्वामी मंगल ग्रह होता है। मंगल ही मुख्य रूप से सर्जरी और ऑपरेशन के लिए जिम्मेदार होता है। मंगल के अलावा अग्नि तत्व की राशियां, केतु और सूर्य भी शल्य चिकित्सा में अहम भूमिका निभाते हैं। इसके साथ ही, जब कुंडली में शनि का संबंध अग्नि राशियों से हो या मंगल पर पाप प्रभाव हो, तब भी सर्जरी की स्थिति बनती है। शैलेन्द्र पाण्डेय ने इससे बचने के उपाय भी साझा किए। लाल फूल से भगवान नृसिंह की उपासना, रक्तदान और दक्षिण दिशा की ओर सिर करके सोने से सर्जरी को टाला जा सकता है। कार्यक्रम में सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल भी बताया गया और पैतृक संपत्ति पाने के लिए सूर्य भगवान को जल अर्पित करने और संकट मोचन हनुमानाष्टक का पाठ करने की सलाह दी गई।