गुड न्यूज़ टुडे के खास कार्यक्रम 'किस्मत कनेक्शन' में पंडित शैलेंद्र पांडे ने जीवन में यश और अपयश के ज्योतिषीय कारणों पर विस्तार से चर्चा की है. उन्होंने बताया कि कुंडली में चतुर्थ, सप्तम, नवम और दशम भाव मुख्य रूप से व्यक्ति की कीर्ति से संबंध रखते हैं. बृहस्पति, चंद्रमा और शुक्र अनुकूल हों तो व्यक्ति को अपार प्रसिद्धि मिलती है, जबकि शनि, राहु या पापक्रान्त चंद्रमा अपयश का कारण बनते हैं. हस्तरेखा विज्ञान में सूर्य को यश का कारक माना जाता है. इस बुलेटिन में सभी 12 राशियों- मेष से लेकर मीन तक का दैनिक राशिफल भी बताया गया है. इसके अलावा, अपयश से बचने और यश प्राप्ति के लिए विशेष उपाय साझा किए गए हैं, जिनमें सूर्य देव को जल चढ़ाना, गायत्री मंत्र का जाप और तांबे का छल्ला पहनना शामिल है. कार्यक्रम के अंत में गृह प्रवेश और घर से बाहर निकलते समय सफलता पाने के कुछ अचूक टिप्स भी दिए गए हैं.