scorecardresearch
Advertisement

Kismat Connection: UPSC में सफलता के ज्योतिषीय योग, 12 राशियों का राशिफल और सफलता का अचूक मंत्र

गुड न्यूज़ टुडे के खास कार्यक्रम 'किस्मत कनेक्शन' में पंडित शैलेंद्र पांडे ने प्रशासनिक सेवा में सफलता दिलाने वाले ज्योतिषीय योगों के बारे में विस्तार से बताया है. उन्होंने जानकारी दी है कि कुंडली में सूर्य और मंगल प्रशासन के प्रमुख ग्रह हैं, जिनके मजबूत होने से सरकारी नौकरी या पुलिस बल में उच्च पद प्राप्त होता है. इसके साथ ही चंद्रमा भी प्रशासनिक सेवा में जाने के लिए सहायक माना जाता है. कार्यक्रम में उन कारणों पर भी चर्चा की गई है, जिनकी वजह से लाख प्रयासों के बावजूद प्रशासनिक क्षेत्र में सफलता नहीं मिल पाती है. इसके अलावा, सभी 12 राशियों- मेष से लेकर मीन तक का दैनिक राशिफल और उनके लिए खास उपाय बताए गए हैं. अंत में भाग्य को बेहतर बनाने के लिए घर के मुख्य द्वार पर बेल का पौधा लगाने का 'लकी टिप' और सूर्य देव को जल अर्पित करने का 'सक्सेस मंत्र' भी साझा किया गया है.