scorecardresearch

Kismat Connection: सुगंध के चमत्कारी फायदे, 12 राशियों का दैनिक राशिफल और जीवन में सफलता का अचूक मंत्र

गुड न्यूज़ टुडे के कार्यक्रम किस्मत कनेक्शन में शैलेंद्र पांडे ने सुगंध के महत्व और इसके चमत्कारी प्रयोगों के बारे में जानकारी दी है. मानव शरीर के सात चक्रों पर रंग, सुगंध और मंत्रों का सीधा असर पड़ता है. अलग-अलग सुगंध के सही प्रयोग से मानसिक चिंताओं और अवसाद जैसी बीमारियों को दूर किया जा सकता है. विद्यार्थियों को हमेशा सात्विक मानी जाने वाली चंदन की सुगंध का प्रयोग करना चाहिए. गुलाब और मोगरे जैसी राजसिक सुगंध मन में नकारात्मकता ला सकती है. इसके साथ ही उन्होंने घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए लोबान जलाने की सलाह दी. कार्यक्रम में 2 जुलाई 2026 के लिए सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल भी बताया गया है. मेष से लेकर मीन राशि तक के लोगों को करियर, स्वास्थ्य और धन के मामलों में क्या उपाय करने चाहिए, इसकी विस्तृत जानकारी दी गई. अंत में भाग्य को बेहतर बनाने के लिए चंदन की सुगंध का एक विशेष उपाय और सफलता का अचूक मंत्र भी साझा किया गया.