scorecardresearch

Kismat Connection: नवरात्रि में देवी कवच के लाभ, पाठ विधि और 12 राशियों का राशिफल

Good News Today के कार्यक्रम किस्मत कनेक्शन में शैलेंद्र पांडे ने नवरात्रि के दौरान देवी कवच की महिमा और महत्व के बारे में विस्तार से चर्चा की. देवी कवच का उपदेश ब्रह्मा जी ने मार्कंडे ऋषि को दिया था. इस कवच में अपूर्व शक्ति मानी जाती है जो हर प्रकार की सुरक्षा प्रदान करती है. देवी कवच का पाठ करने से अकाल मृत्यु, तंत्र-मंत्र, मुकदमे, दुर्घटना, बीमारियों और नकारात्मक ऊर्जा से सुरक्षा मिलती है. कार्यक्रम में बताया गया कि रोज सुबह या मध्य रात्रि में देवी के सामने घी का दीपक जलाकर और जल रखकर देवी कवच का पाठ करना चाहिए. पाठ समाप्त होने के बाद उस जल को शरीर पर छिड़कना चाहिए. कार्यक्रम में 12 राशियों का दैनिक राशिफल भी बताया गया और नवरात्रि में लौंग की माला अर्पित करने का लकी टिप दिया गया.