scorecardresearch
Advertisement

Kismat Connection: पशु-पक्षियों का आपके जीवन और भाग्य पर क्या प्रभाव पड़ता है? ज्योतिषाचार्य शैलेन्द्र पांडेय से जानिए

किस्मत कनेक्शन के इस अंक में ज्योतिषाचार्य शैलेंद्र पांडे बता रहे हैं कि पशु-पक्षियों का हमारे जीवन और भाग्य से क्या गहरा संबंध है। ज्योतिष के अनुसार, पशु-पक्षी शनि और राहु जैसे ग्रहों से संबंध रखते हैं। इनकी निस्वार्थ सेवा और देखभाल करने से मानसिक बीमारियां दूर होती हैं और कर्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है। कार्यक्रम में बताया गया कि बीमार पशुओं का इलाज कराने से बड़ी बीमारियों से निजात मिलती है, वहीं पक्षियों को दाना डालने से राहु की पीड़ा कम होती है। हालांकि, पक्षियों को पिंजरे में पालने को अशुभ बताया गया है, क्योंकि यह अपयश और कर्ज का कारण बन सकता है। इसके अलावा, शो में मेष से मीन राशि तक का दैनिक राशिफल, राहु-केतु की शांति के लिए लकी टिप और सफलता का विशेष मंत्र भी साझा किया गया है।