किस्मत कनेक्शन के इस अंक में जानिए ज्योतिष में घोड़े की नाल के महत्व और शनि देव की पीड़ा को शांत करने के उपायों के बारे में. सामान्यतः घोड़े के खुर में लगाई जाने वाली लोहे की यू आकार की नाल शनि और राहु के प्रभावों को नियंत्रित करने में सहायक मानी जाती है. लगातार घिसने के कारण इसमें विशेष चुंबकीय गुण आ जाते हैं जो ग्रहों की स्थिति को सुदृढ़ करते हैं. मंगलवार या बृहस्पतिवार को पुरानी और घिसी हुई नाल लाकर बिना आग में तपाए बनी अंगूठी को शनिवार की शाम सरसों के तेल से धोकर मध्यमा उंगली में धारण करने से शनि की साढ़ेसाती और ढैया का कष्ट कम होता है. इसके अलावा शनिवार के दिन मुख्य द्वार पर यू आकृति में नाल लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश रुकता है. कार्यक्रम में 12 राशियों का दैनिक राशिफल और नौकरी में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए सूर्य देव को जल अर्पित करने का विशेष उपाय भी बताया गया है.