scorecardresearch
Advertisement

Kismat Connection: रक्षाबंधन 2026 पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव, भद्रा समय और 12 राशियों का राशिफल

किस्मत कनेक्शन में ज्योतिष शैलेंद्र पांडे ने बताया कि 28 अगस्त 2026 को श्रावण शुक्ल पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा रहा है और इसी दिन उप छाया चंद्र ग्रहण भी लग रहा है. यह ग्रहण कुंभ राशि और शतभिषा नक्षत्र में प्रातः 06:53 से दोपहर 12:31 तक रहेगा. यह उप छाया ग्रहण भारत में दृश्य नहीं होगा, इसलिए इसमें सूतक या किसी नियम-सावधानी का पालन करने की आवश्यकता नहीं है. रक्षाबंधन के पर्व पर भी इस ग्रहण का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. भद्रा सुबह ही समाप्त हो जाएगी, जिससे पूरे दिन रक्षाबंधन मनाया जा सकता है. 12 राशियों के राशिफल में मेष, वृषभ, कन्या और धनु राशि वालों के लिए यह ग्रहण अनुकूल रहेगा, जबकि कर्क, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि वालों को स्वास्थ्य व निर्णयों में सावधानी रखनी होगी.