scorecardresearch
Advertisement

Kismat Connection: देवी कवच से टलेंगी बीमारियां, अकाल मृत्यु और संकट, जानें 12 राशियों का राशिफल

किस्मत कनेक्शन में ज्योतिषी शैलेंद्र पांडे ने देवी कवच के अमोघ प्रभाव और इसके पाठ के नियमों पर विस्तार से चर्चा की. शैलेंद्र पांडे ने बताया कि ब्रह्मा जी द्वारा मार्कंडेय ऋषि को दिए गए इस उपदेश के पाठ से गंभीर रोगों, तंत्र-मंत्र, कानूनी मुकदमों और शत्रुओं के भय से मुक्ति मिलती है. उन्होंने कहा कि लगातार स्वास्थ्य समस्याएं रहने या असाध्य रोगों की स्थिति में दुर्गा कवच का पाठ अत्यंत लाभकारी सिद्ध होता है. इसके प्रयोग के लिए सुबह या मध्य रात्रि में घी का दीपक जलाकर शुद्ध जल सामने रखकर श्रद्धापूर्वक पाठ करने और उस जल को शरीर पर छिड़कने की सलाह दी गई. साथ ही पाठ के दौरान सात्विक रहने और मांस-मदिरा से परहेज करने का निर्देश दिया गया. कार्यक्रम में सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल, पंचांग, लकी टिप और सक्सेस मंत्र भी साझा किया गया.