scorecardresearch

Kismat Connection: कौन सा उपवास रखना सबसे ज्यादा फलदायी है? ज्योतिष शैलेन्द्र पांडेय ने बताया वैज्ञानिक और आध्यात्मिक महत्व

किस्मत कनेक्शन के इस अंक में ज्योतिषी शैलेंद्र पांडेय व्रत और उपवास के वैज्ञानिक और आध्यात्मिक महत्व पर चर्चा कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि 'वैज्ञानिक रूप से व्रत उपवास रखने का उद्देश्य शरीर को स्वस्थ और विषमुक्त रखना होता है, जबकि आध्यात्मिक रूप से यह मन और आत्मा को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है.' कार्यक्रम में 12 राशियों के दैनिक राशिफल के साथ-साथ यह भी स्पष्ट किया गया कि तिथियों का हमारे मन पर गहरा प्रभाव पड़ता है, इसलिए तिथियों के अनुसार उपवास रखना अधिक लाभकारी है. शैलेंद्र पांडेय ने निर्जल और फलाहारी व्रत के नियमों की जानकारी दी और बताया कि एकादशी का उपवास सर्वोत्तम क्यों माना जाता है. इसके अलावा, नौकरी से जुड़े मुकदमों में सफलता के लिए विशेष उपाय और मंत्र भी साझा किए गए हैं.