किस्मत कनेक्शन में ज्योतिषी शैलेंद्र पांडे ने सूर्य देव की चमत्कारी स्तुति आदित्य हृदय स्तोत्र के महत्व और नियमों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह स्तोत्र वाल्मीकि रामायण के युद्ध कांड का 105वां सर्ग है, जिसे अगस्त्य ऋषि ने भगवान राम को युद्ध में विजय दिलाने के लिए सुनाया था. जीवन में बड़ी समस्याओं, मुकदमों, सरकारी बाधाओं और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के निवारण के लिए इसका पाठ अत्यंत लाभकारी माना जाता है. प्रशासनिक सेवा और सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए भी यह पाठ फलदायी है. शैलेंद्र पांडे ने बताया कि रोज प्रातः सूर्योदय या रविवार को उषा काल में सूर्य को अर्घ्य देने के बाद इसका पाठ करना चाहिए और रविवार को नमक के सेवन से परहेज रखना चाहिए. इसके अलावा कार्यक्रम में 5 अक्टूबर 2026 का पंचांग, ग्रहों की स्थिति, सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल, एक लकी टिप और सक्सेस मंत्र भी साझा किया गया.