किस्मत कनेक्शन में ज्योतिषी शैलेंद्र पांडे ने शनिदेव को प्रसन्न करने के उपायों और चमत्कारी मंत्रों के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि आचरण की शुद्धि, उपयुक्त रत्न धारण करने और मंत्र जप के माध्यम से शनि की कृपा प्राप्त की जा सकती है. जीवन में जब साढ़ेसाती, ढैया, दुर्घटना के योग या गंभीर संघर्ष की स्थिति बने, तब शनि मंत्रों का जप करना सर्वश्रेष्ठ माना गया है. शैलेंद्र पांडे ने बताया कि महिला और पुरुष दोनों ही पश्चिम या पूर्व दिशा की ओर मुख करके सूर्यास्त के बाद रुद्राक्ष या रक्त चंदन की माला से मंत्र जप कर सकते हैं. उन्होंने वैदिक मंत्र 'ॐ शं शनैश्चराय नमः' और तांत्रिक मंत्र के साथ-साथ संकट निवारण के लिए 'सूर्यपुत्रो दीर्घदेहो विशालाक्षः शिवप्रियः' मंत्र के नियमित जप की सलाह दी. इसके साथ ही मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के दैनिक राशिफल और जरूरी उपायों की जानकारी भी दी गई.