scorecardresearch

Kismat Connection: किस प्रकार पा सकते हैं वाहन सुख? Shailendra Pandey से जानें वाहन सुख के लिए शुभ रंग और नंबर का महत्व

प्रसिद्ध ज्योतिषी Shailendra Pandey ने 'किस्मत कनेक्शन' में वाहन सुख प्राप्ति और उससे जुड़े ज्योतिषीय नियमों पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने बताया कि 'कुंडली का चतुर्थ भाव वाहन और भवन का सुख देता है और शुक्र वाहन से संबंध रखने वाला प्रमुख ग्रह है.' कार्यक्रम में वाहन के रंग और नंबर के महत्व को समझाते हुए उन्होंने कहा कि सफेद रंग का वाहन सबके लिए अनुकूल होता है, जबकि काले रंग से बचना चाहिए. इसके अलावा, उन्होंने 1 फरवरी 2026 का दैनिक राशिफल साझा किया और बताया कि वाहन के अंतिम चार अंकों का योग स्वामी के अंक से मेल खाना चाहिए. उन्होंने वाहन में स्वच्छता बनाए रखने और डैशबोर्ड पर छुहारा रखने जैसे उपाय भी बताए ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके.