scorecardresearch

Kismat Connection: सिद्ध कुंजिका स्तोत्र से मिलता है दुर्गा सप्तशती का फल, जानें मां दुर्गा के पूजन का विधि विधान

Good News Today के कार्यक्रम किस्मत कनेक्शन में शैलेंद्र पांडे ने सिद्ध कुंजिका स्तोत्र की महिमा और प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया। यह स्तोत्र श्री रूद्र यामल के गौरी तंत्र में शिव पार्वती संवाद के नाम से बताया गया है। कुंजिका स्तोत्र का पाठ करने से दुर्गा सप्तशती के संपूर्ण पाठ का फल मिलता है। यह स्तोत्र सरल और प्रभावशाली है और इसके मंत्र अपने आप में सिद्ध मंत्र हैं। नियमित पाठ से समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति होती है, वाणी और मन की शक्ति मिलती है, असीम ऊर्जा का संचार होता है और तंत्र मंत्र की नकारात्मक ऊर्जा का असर नहीं होता। संध्या काल या मध्य रात्रि में घी का दीपक जलाकर लाल आसन पर बैठकर इसका पाठ करना चाहिए। कार्यक्रम में 23 March 2026 के पंचांग और 12 राशियों के दैनिक राशिफल की जानकारी भी दी गई।