scorecardresearch
Advertisement

आज जानिए Durga Saptashati के अध्यायों का महत्व और 12 राशियों का हाल

Kismat Connection | किस्मत कनेक्शन कार्यक्रम में ज्योतिषाचार्य शैलेंद्र पांडे ने दुर्गा सप्तशती के अध्यायों के महत्व और प्रभाव की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि दुर्गा सप्तशती अनादि ग्रंथ है जो मार्कंडेय पुराण के माध्यम से जनसामान्य तक पहुंचा. इसमें 700 श्लोक हैं जिन्हें प्रथम चरित्र, मध्यम चरित्र और उत्तम चरित्र में विभाजित किया गया है. यह तंत्र साधना का अत्यंत महत्वपूर्ण ग्रंथ है जिसमें मारण, मोहन, उच्चाटन, स्तंभन, वशीकरण और विद्वेषण जैसी शक्तियां निहित हैं. शैलेंद्र पांडे ने प्रथम से लेकर तेरहवें अध्याय तक के अलग-अलग पाठ के लाभ बताए, जैसे प्रथम अध्याय से शत्रुओं का भय दूर होना, चौथे से श्रेष्ठ जीवनसाथी की प्राप्ति और ग्यारहवें से व्यापार में सफलता. इसके साथ ही उन्होंने मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए 15 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल, पंचांग तथा रुके कार्यों और रोग निवारण के विशेष उपाय साझा किए.