scorecardresearch
Advertisement

Kismat Connection: भाद्रपद महीने की महिमा और नियम, जानिए भगवान कृष्ण-गणेश की पूजा का महत्व और 12 राशियों का राशिफल

गुड न्यूज टुडे के खास कार्यक्रम किस्मत कनेक्शन में ज्योतिष शैलेंद्र पांडे ने भाद्रपद महीने की महिमा और महत्व पर चर्चा की है. भाद्रपद का अर्थ भद्र यानी शुभ परिणाम देने वाले व्रतों का महीना माना जाता है. यह महीना मन को शुद्ध करने, उपवास और निष्ठा का पालन करने के लिए सर्वोत्तम है. इस महीने में भगवान श्री कृष्ण और भगवान गणेश की विशेष पूजा की जाती है. भाद्रपद के दौरान जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, हरितालिका तीज और अनंत चतुर्दशी जैसे प्रमुख पर्व मनाए जाते हैं. स्वास्थ्य के लिहाज से इस महीने में दही और कच्ची सब्जियों के सेवन से परहेज करने की सलाह दी गई है. कार्यक्रम में 12 राशियों के दैनिक राशिफल के साथ-साथ संतान प्राप्ति के लिए लकी टिप और दिन को सफल बनाने के लिए हनुमान चालीसा पाठ का सक्सेस मंत्र भी बताया गया है.