scorecardresearch
Advertisement

Kismat Connection: गणेश जी की प्रतिमा से दूर होगा वास्तु दोष, जानें सही नियम और दैनिक राशिफल

किस्मत कनेक्शन कार्यक्रम में ज्योतिषाचार्य शैलेंद्र पांडे ने भगवान गणेश की प्रतिमाओं के माध्यम से वास्तु दोष दूर करने के नियम समझाए. उन्होंने बताया कि घर के मुख्य द्वार पर अंदर की तरफ गणेश जी की प्रतिमा लगाना शुभ होता है, जबकि पूजा स्थान पर एक साथ तीन मूर्तियां नहीं रखनी चाहिए. बाईं तरफ सूंड वाली और पीले रंग की मूर्ति को सर्वोत्तम माना गया है. इसके अलावा मेटल की प्रतिमा लिविंग एरिया में, सफेद गणपति धन स्थान पर और हरे रंग के गणपति अध्ययन कक्ष में रखने की सलाह दी गई है. कार्यक्रम में 12 राशियों का दैनिक राशिफल और कर्ज मुक्ति के उपाय भी बताए गए.