scorecardresearch

Papamochani Ekadashi: पापमोचनी एकादशी 15 मार्च को, जानें व्रत के नियम और महत्व

गुड न्यूज टुडे के कार्यक्रम किस्मत कनेक्शन में एंकर शैलेंद्र पांडे ने पापमोचनी एकादशी के बारे में विस्तार से जानकारी दी. यह व्रत 15 मार्च 2026 को चैत्र कृष्ण पक्ष की एकादशी पर रखा जाएगा. इस दिन सूर्य की मीन संक्रांति भी है. पापमोचनी का अर्थ है पापों का नाश करने वाली. एकादशी व्रत से मन की चंचलता समाप्त होती है, धन और आरोग्य की प्राप्ति होती है. इस व्रत से आरोग्य मिलता है, संतान की प्राप्ति होती है और गलतियों का प्रायश्चित होता है. यह व्रत दो प्रकार से रखा जाता है - निर्जल व्रत या फल और जल खाकर. प्रातःकाल भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए और श्रीमद्भगवद्गीता के ग्यारहवें अध्याय का पाठ करना चाहिए. ओम हरये नमः मंत्र का जप करना विशेष कल्याणकारी होता है. शाम के समय निर्धनों को अन्न और वस्त्र का दान करना चाहिए. कार्यक्रम में सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल भी बताया गया.