scorecardresearch

Kismat Connection: शनि देव को प्रसन्न करने के मंत्र और उपाय, पंडित शैलेंद्र पांडेय से जानिए 1 मार्च 2026 का राशिफल

Good News Today के कार्यक्रम 'किस्मत कनेक्शन' में एंकर शैलेन्द्र पांडेय ने बताया कि शनि की पीड़ा से बचने के लिए मंत्र जप सबसे प्रभावशाली उपाय है। शनि देव को प्रसन्न करने के तीन तरीके हैं - आचरण सुधार, रत्न धारण और मंत्र जप। मंत्र जप करते समय पश्चिम या पूर्व दिशा की ओर मुख करके संध्या काल या मध्य रात्रि में रुद्राक्ष या लाल चंदन की माला से जप करना चाहिए। सबसे सरल मंत्र है 'ओम शं शनैश्चराय नमः' जिसका रोज शाम को 108 बार जप करना चाहिए। शनि की महादशा में 'ओम प्रां प्रिम प्रों सह शनैश्चराय नमः' और साढ़ेसाती या ढैया में विशेष मंत्र का जप लाभकारी है। कार्यक्रम में 1 March 2026 का पंचांग, 12 राशियों का दैनिक राशिफल और Lucky Tip भी बताई गई।