scorecardresearch

Kismat Connection: सूर्य का कुंभ राशि में प्रवेश: किन राशियों की चमकेगी किस्मत और किन्हें रहना होगा सावधान? जानिए

प्रसिद्ध ज्योतिषी शैलेंद्र पांडे 'किस्मत कनेक्शन' में बता रहे हैं कि 13 फरवरी 2026 को सूर्य देव कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं. इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अगले एक महीने तक रहेगा. शैलेंद्र पांडे के अनुसार, 'मेष, वृषभ, कन्या और धनु राशि के लिए यह परिवर्तन अच्छा रहेगा और उनके रुके हुए काम पूरे होंगे.' वहीं कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वालों को स्वास्थ्य और रोजगार के मामले में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. कार्यक्रम में सूर्य के नकारात्मक प्रभाव को कम करने के लिए सुबह जल में काले तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य देने और 'ॐ आदित्याय नमः' मंत्र का जाप करने का उपाय बताया गया है. इसके साथ ही सभी राशियों का दैनिक राशिफल और सफलता के लिए विशेष 'सक्सेस मंत्र' भी साझा किया गया है.