scorecardresearch
Advertisement

Astro: माला के प्रयोग की सावधानियां और नियम क्या हैं और अलग-अलग माला के प्रयोग के लाभ क्या हैं और क्या तरीका है ?

इस वीडियो में पंडित शैलेंद्र पांडेय माला प्रयोग के नियम और सावधानियों के बारे में बता रहे हैं. पंडित जी के अनुसार माला के मनकों की संख्या कम से कम 27 या 108 होनी चाहिए. हर मनके के बाद एक गाँठ जरूर लगी होनी चाहिए. मंत्र जप के समय तर्जनी अंगुली से माला का स्पर्श नहीं होना चाहिए साथ ही सुमेरु का उल्लंघन भी नहीं होना चाहिए. मंत्र जप के समय माला किसी वस्त्र से ढंकी होनी होनी चाहिए या गोमुखी में होनी चाहिए. मंत्र जाप करने के पूर्व हाथ में माला लेकर प्रार्थना करनी चाहिए कि माला से किया गया मंत्र जाप सफल हो . माला हमेशा व्यक्तिगत होनी चाहिए , दूसरे की माला का प्रयोग नहीं करना चाहिए. - जिस माला से मंत्र जाप करते हैं , उसे धारण नहीं करना चाहिए.