scorecardresearch
Advertisement

केवड़िया में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह की धूम, कार्तिक आर्यन समेत कई सितारों को सम्मान | GNT

गुजरात के केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का भव्य आयोजन हो रहा है. पहली बार यह समारोह दिल्ली के विज्ञान भवन से बाहर आयोजित किया जा रहा है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विजेताओं को सम्मानित करेंगी. कार्तिक आर्यन, रणदीप हुड्डा, धनुष और पद्मिनी कोल्हापुरे समेत फिल्म जगत की कई हस्तियां समारोह में पहुंची हैं. ‘चंदू चैंपियन’ के लिए कार्तिक आर्यन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार और दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. वहीं देशभर में गणेश उत्सव की धूम है और कई शहरों में इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं.