scorecardresearch
Advertisement

80th Independence Day: GNT पर स्वतंत्रता दिवस का खास जश्न, संगीतमय प्रस्तुति के साथ देशभर में निकली भव्य तिरंगा यात्राएं

भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर में हर घर तिरंगा अभियान और भव्य तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया. गुड न्यूज टुडे के खास कार्यक्रम में पंडित जसराज की शिष्या परमिता देशमुख, पंडित छन्नू लाल मिश्रा के पोते राहुल मिश्रा और सुमित कुमार ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दीं. इस दौरान 'ऐ मेरे वतन के लोगों', 'वैष्णव जन', 'एकला चलो रे' और 'वंदे मातरम' जैसे गीत गाए गए. श्रीनगर की डल झील में तिरंगे से सजी नावें नजर आईं, जबकि दिल्ली पुलिस ने इंडिया गेट पर बाइक रैली निकाली. जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों ने यात्रा निकाली और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बुलडोजर से पुष्प वर्षा हुई. हरियाणा के पलवल में 5 किलोमीटर लंबे तिरंगे के साथ 50 हजार लोगों ने पैदल मार्च निकाला. कर्नाटक के धारवाड़, असम और बांदा में खादी के तिरंगे तैयार किए जा रहे हैं, जहां बांदा में महिलाओं को 2 लाख तिरंगे बनाने का कार्य मिला.