रिलायंस इंडस्ट्रीज के कार्यकारी निदेशक अनंत अंबानी ने अपना 31वां जन्मदिन सेवा और चैरिटी के साथ मनाया. उन्होंने 31 सामाजिक पहलों की शुरुआत की, जिसमें अंबाजी शक्तिपीठ के यात्री भवन के लिए पांच करोड़ रुपये का दान और जरूरतमंदों को राशन व व्हीलचेयर का वितरण शामिल है. पशु प्रेम का उदाहरण पेश करते हुए उन्होंने हाथियों के लिए विशेष हेल्थ कैंप और भोजन का आयोजन भी किया. जामनगर में आयोजित प्री-बर्थडे पार्टी में शाहरुख खान, सलमान खान और रणवीर सिंह जैसे बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की.