Latest Updates | Lunch Time: अयोध्या दीपोत्सव को लेकर 56 घाटों पर 30 लाख दीपक प्रज्वलित करने की तैयारियां जारी हैं, जबकि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में 1,01,000 दीपक जलाए जाएंगे और सरयू तट पर 2100 ड्रोन का प्रदर्शन होगा. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने 1 नवंबर से रामलला के दर्शन, पूजन, आरती और भोग की समय सारिणी में बदलाव किया है. मंदिर के कपाट सुबह 4 बजे खुलेंगे और रात्रि 10 बजे बंद होंगे. दिल्ली में यमुना नदी पर पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोनिया विहार से जगतपुर के बीच नमो यमुना रिवर सफारी क्रूज का ट्रायल शुरू हुआ है. उत्तराखंड के केदारनाथ और यमुनोत्री धाम सहित हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में गारमेंट फैक्ट्री का दौरा कर महिला कर्मचारियों से संवाद किया. उधर, एशियाई पैरा गेम्स के पदक विजेता भारतीय खिलाड़ियों का दिल्ली एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया, महाराष्ट्र के अकोला में भुलाबाई उत्सव आयोजित हुआ और चीन में पानी पर बाइक चलाने का रिकॉर्ड बना.