scorecardresearch
Advertisement

Lunch Time: Ayodhya में Deepotsav की तैयारियां शुरू, Saryu तट पर 30 लाख दीये जलाने का लक्ष्य

GNT Lunch Time | इस समाचार बुलेटिन में देश और दुनिया की प्रमुख गतिविधियों को शामिल किया गया है. अयोध्या में दीपोत्सव के लिए राम की पैड़ी और सरयू के 51 घाटों पर 32 लाख दीये सजाकर 30 लाख दीपक प्रज्वलित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए अवध विश्वविद्यालय के 35,000 स्वयंसेवक जुटे हैं. काशी के नाटी इमली मैदान पर भरत मिलाप और राजस्थान के सालासर बालाजी में लक्खी मेले का आयोजन हुआ. बद्रीनाथ धाम में अब तक 20 लाख 82 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे हैं, जहां 12 नवंबर से कपाट बंद करने की प्रक्रिया शुरू होगी. छत्तीसगढ़ के बस्तर में 75 दिवसीय दशहरा के तहत बाहर रैनी और नवाखानी रस्म निभाई गई. उधर, अबू धाबी में 27वें आईफा अवार्ड्स की घोषणा हुई. एशियाई पैरा खेलों में भारत ने 100 पदक पूरे किए, जबकि दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण नियंत्रण के लिए ग्रैप-1 लागू किया गया.