scorecardresearch

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में रामलला का बदला भोग और पहनावा, केदारनाथ में भारी बर्फबारी..देखिए लंच टाइम

अयोध्या में भीषण गर्मी की आहट के साथ ही रामलला की दिनचर्या और भोग में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं. अब प्रभु को ठंडी तासीर वाले व्यंजन जैसे दही, मौसमी फल, जूस और लस्सी का भोग लगाया जा रहा है. भारी पोशाक की जगह उन्हें सूती वस्त्र पहनाए जा रहे हैं और फूलों से आरती की जा रही है. दूसरी ओर, उत्तराखंड में चार धाम यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं. हालांकि, केदारनाथ और हेमकुंड साहिब में भारी बर्फबारी ने प्रशासन के सामने चुनौती खड़ी कर दी है. 22 अप्रैल को केपाट खुलने से पहले रास्ते साफ किए जा रहे हैं. वहीं, उज्जैन के महाकाल मंदिर में एक भक्त ने 29 किलो चांदी के आभूषण अर्पित किए हैं, जिनकी कीमत लगभग 70 लाख रुपये है.