scorecardresearch

Badrinath Dham: बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ चारधाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ, देखें खास रिपोर्ट

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो गया है. आज सुबह 6:15 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बद्रीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए. इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंदिर परिसर में उपस्थित रहे. मंदिर को 25 क्विंटल फूलों से सजाया गया है और कपाट खुलने पर घृत कंबल घी से लबालब मिला, जिसे शुभ संकेत माना जाता है. केदारनाथ में पहले ही दिन 38 हजार यात्रियों ने दर्शन किए, जबकि अब तक कुल 20 लाख श्रद्धालु चारधाम पहुंच चुके हैं. दूसरी ओर, ओडिशा के पुरी में 16 जुलाई से शुरू होने वाली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के लिए रथ निर्माण का कार्य युद्धस्तर पर जारी है. इसी बीच, देश की पश्चिमी सीमा पर भारतीय सेना के एयर डिफेंस कॉर्प्स के जवान मुस्तैद हैं. सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान के हवाई खतरों को नाकाम किया है. सीमा पर ZU-23 एंटी-एयरक्राफ्ट गन, इग्ला-एस मिसाइल और स्वदेशी 'आकाश तीर' सिस्टम तैनात हैं, जो देश की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं.