scorecardresearch

Bharat Taxi Launch: सीईओ विवेक पांडेय ने बताया कैसे Ola-Uber को टक्कर देगी 'Bharat Taxi', अमित शाह करेंगे लॉन्च

Bharat Taxi की लॉन्चिंग आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे. भारत टैक्सी की लॉन्चिंग आज करीब 3 बजे होगी. इस सर्विस का एप पहले से ही प्ले स्टोर पर मौजूद है.भारत टैक्सी के जरिए लोगों को किफायती राइड मिलेगी और इससे ड्राइवर और पैसेंजर्स दोनों को फायदा होगा. साथ ही इस सर्विस में सिक्योरिटी के लिए SOS बटन को भी शामिल किया गाया है. दरअसल Bharat Taxi एक कॉपरेटिव मॉडल है. यह मॉडल दूसरे कैब एग्रीगेटर्स से काफी अलग है. इसमें हर एक ड्राइवर को सारथी का नाम दिया गया है. इस सर्विस में ड्राइवर को रोज सिर्फ 30 रुपये देना होगा. अब तक तीन लाख से अधिक ड्राइवर भारत टैक्सी से जुड़ चुके हैं. प्लेटफॉर्म पर प्रतिदिन 10,000 से अधिक राइड्स पूरी की जा रही है. इस सर्विस का पायलट प्रोजेक्ट पिछले कुछ महीनों से चल रहा था.