scorecardresearch
Advertisement

Zojila Pass: BRO की मेहनत ने लाई रंग, पहली बार 28 फरवरी के बाद भी खुला रहा जोजिला पास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल और तमिलनाडु के अपने दौरे के दौरान 16,500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी. इस बीच, सीमा सड़क संगठन (BRO) ने भारी बर्फबारी के बावजूद पहली बार 28 फरवरी के बाद भी जोजिला दर्रा खुला रखकर लद्दाख और कश्मीर घाटी के बीच संपर्क बनाए रखा है. श्रीनगर में 16 मार्च से एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन पर्यटकों के लिए खोला जाएगा. कश्मीर घाटी में हालिया बर्फबारी और बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में भी मौसम में बदलाव आया है, जहां बारिश और ओलावृष्टि से सेब, आड़ू और खुमानी की बागवानी करने वाले किसानों को राहत मिली है. यह वर्षा कृषि और बागवानी के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है.