scorecardresearch

Cannes Film Festival: कान्स में 1500 करोड़ की ड्रेस बनी चर्चा का विषय, रेड कार्पेट पर दिखा भारतीय संस्कृति का रंग

कान फिल्म फेस्टिवल में भारतीय अभिनेत्रियों के रेड कार्पेट लुक और 1500 करोड़ की ऐतिहासिक ड्रेस की चर्चा के बीच देश के विभिन्न हिस्सों से महत्वपूर्ण खबरें सामने आ रही हैं. उत्तर भारत के राज्यों में बारिश और आंधी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि राजस्थान और गुजरात में लू का प्रकोप जारी है. मौसम विभाग के अनुसार 16 मई को अंडमान निकोबार में मानसून दस्तक दे सकता है. उत्तराखंड में चारधाम यात्रा सुचारू रूप से जारी है, जहां अब तक 12 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं. जम्मू में 3 जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए भगवती नगर बेस कैंप में तैयारियां तेज कर दी गई हैं. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नासिक त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभ मेला 2027 के आधिकारिक लोगो का अनावरण किया और 665 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की घोषणा की. लंच टाइम देखें बड़ी खबरों पर विश्लेषण.