scorecardresearch

Chaitra Navratri 2026 Day 2: देशभर में माता ब्रह्मचारिणी की हो रही पूजा, देवी के मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब..देखिए रिपोर्ट

चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन देशभर के मंदिरों में मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की जा रही है. दिल्ली के झंडेवालान, कालकाजी और छतरपुर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई. कालकाजी मंदिर में सुरक्षा के लिए 3,000 सेवादार तैनात किए गए हैं. वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के ललिता घाट पर संध्या आरती का आयोजन हुआ, वहीं मधेपुरा के सिंहेश्वर धाम में 25,000 दीये प्रज्वलित किए गए. इसी बीच, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण उत्तर भारत के मौसम में बदलाव आया है. दिल्ली-एनसीआर में बारिश से अधिकतम तापमान में 6 से 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है. उत्तराखंड के केदारनाथ, बद्रीनाथ और यमुनोत्री धाम में भारी बर्फबारी हो रही है.