scorecardresearch

Chandra Grahan 2026: शाम 6 बजकर 47 मिनट पर संपन्न होगा चंद्र ग्रहण, जानिए क्या बरतनी चाहिए सावधानियां

होली के पर्व के बीच आज साल का पहला चंद्रग्रहण लग रहा है. यह खगोलीय घटना दोपहर 3:20 बजे शुरू होकर शाम 6:48 बजे समाप्त होगी. भारत में यह ग्रहण लगभग 25 मिनट तक दिखाई देगा, जिसमें चांद लाल रंग का नजर आएगा जिसे 'ब्लड मून' कहा जाता है. ग्रहण के कारण सुबह 6:20 बजे से सूतक काल प्रभावी है, जिसके चलते देशभर के प्रमुख मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए हैं. वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर, वाराणसी के बड़ा गणेश और संकट मोचन मंदिर में दर्शन और पूजा-पाठ वर्जित है. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, सूतक काल में शुभ कार्य और भोजन वर्जित होता है, जबकि ग्रहण काल में मंत्र जाप और साधना विशेष फलदायी मानी जाती है. ग्रहण समाप्ति के पश्चात मंदिरों की सफाई, भगवान का गंगाजल से स्नान और शृंगार किया जाएगा, जिसके बाद रात 8 बजे भक्तों के लिए कपाट पुनः खोले जाएंगे. फाल्गुन मास में होलिका दहन के बाद चंद्रग्रहण का यह दुर्लभ संयोग भारत के पूर्वी हिस्सों में अधिक स्पष्ट रूप से दिखाई देगा.