scorecardresearch

Char Dham Yatra 2026: हिमालय की गोद में बाबा के जयकारों की गूंज, 22 अप्रैल को खुलेंगे धाम के कपाट..देखिए रिपोर्ट

अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर चारधाम यात्रा का शुभारंभ हो गया है, जिसके तहत गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं. बाबा केदारनाथ की डोली फाटा से गौरीकुंड पहुंच चुकी है, जो 21 अप्रैल को केदारनाथ धाम पहुंचेगी और 22 अप्रैल को मंदिर के कपाट खुलेंगे. प्रशासन ने सोनप्रयाग में मल्टी-लेवल पार्किंग की व्यवस्था की है और यात्रियों को खराब मौसम के मद्देनजर गर्म कपड़े व दवाइयां साथ रखने के निर्देश दिए हैं. वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में साल में एक बार होने वाले चरण दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा है, जहां ठाकुर जी को चंदन लेप और शीतल भोग अर्पित किया गया.