scorecardresearch

Chardham Yatra 2026: जल्द शुरू होने वाली है केदारनाथ यात्रा, अलकनंदा नदी पर बना पुल देगा भक्तों को सौगात

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी हैं. रुद्रप्रयाग में केदारनाथ और बद्रीनाथ हाईवे को जोड़ने वाली 900 मीटर लंबी टनल और अलकनंदा नदी पर 200 मीटर लंबे पुल का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है. इस बार 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं, जिससे पुराने रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और सुलभ दर्शन के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं. दूसरी ओर, मध्य प्रदेश के छतरपुर में हनुमान जन्मोत्सव पर देश की पहली 51 फीट ऊंची अष्टधातु की हनुमान प्रतिमा का अनावरण होगा. वहीं, मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है.