गिलासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में हरियाणा के करनाल की मुक्केबाजी नर्सरी से निकली भारतीय महिला मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण सहित कुल छह पदक अपने नाम किए. पदक विजेताओं ने अपनी मेहनत और तैयारियों के अनुभव साझा किए. वहीं राष्ट्रमंडल खेलों में दो बार के पदक विजेता भारोत्तोलक लवप्रीत सिंह का अमृतसर में जोरदार स्वागत हुआ. श्रीनगर में ताइक्वांडो का क्रेज युवाओं और लड़कियों के बीच लगातार बढ़ रहा है. उधर प्रसिद्ध कथावाचक देवी चित्रलेखा ने 23 अगस्त को दिल्ली के यशोभूमि में आयोजित होने वाले भक्ति संगीत कंसर्ट 'अनंतनाद' की जानकारी दी. सावन महीने में हरिद्वार, काशी, देवघर और उज्जैन में शिव भक्तों का हुजूम उमड़ रहा है. हरिद्वार में भव्य कांवड़ झांकियां, मुजफ्फरनगर में मोदी-योगी थीम कांवड़ और बागपत में सास-ससुर को गंगाजल स्नान कराने ले जा रहे दंपत्ति कांवड़ यात्रा का केंद्र बिंदु बने हुए हैं.