scorecardresearch
Advertisement

Delhi Weather: दिल्ली समेत कई राज्यों में रिमझिम फुहारों ने दी गर्मी से राहत, वीकेंड भी कूल कूल रहने की उम्मीद

राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं ने लोगों को 45 डिग्री वाली भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो-तीन दिनों तक मौसम सुहाना रहेगा, जिससे वीकेंड पर लोगों को गर्मी से निजात मिलेगी. हालांकि, मौसम विभाग ने इस साल मानसून के दौरान देश में सामान्य से कम बारिश होने का अनुमान जताया है. दूसरी तरफ, अयोध्या के राम मंदिर परिसर स्थित मां भगवती मंदिर में आज शक्ति उत्सव मनाया जा रहा है. इस अवसर पर साध्वी ऋतंभरा और सीआरपीएफ की महिला जवानों द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा, जिसमें 3500 से अधिक महिलाएं शामिल होंगी.