scorecardresearch
Advertisement

Weather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बदलाव, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम ने करवट ली है. दिल्ली-एनसीआर समेत कई मैदानी इलाकों में तेज हवाओं और बारिश ने 40-42 डिग्री सेल्सियस की भीषण गर्मी से राहत दी है. मौसम विभाग ने अगले 24-48 घंटों तक हल्की बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है, जबकि हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है. इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद 14 किलोमीटर लंबा रोड शो किया. इसके बाद उन्होंने हरदोई में 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया. वहीं, जम्मू-कश्मीर में कनेक्टिविटी को बढ़ावा देते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 30 अप्रैल को जम्मू से श्रीनगर के बीच पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे, जो खराब मौसम में भी चलेगी.