scorecardresearch
Advertisement

Vijayadashami 2026: धुनुची नृत्य और गरबा की धूम, कहीं रावण दहन तो कहीं होती है रावण की पूजा

देशभर में विजयादशमी का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जा रहा है. जम्मू के ऐतिहासिक परेड ग्राउंड में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतला दहन की तैयारियां की गई हैं. वहीं, महाराष्ट्र के अकोला जिले के सांगोला गांव में 350 साल पुरानी परंपरा के तहत रावण का दहन नहीं किया जाता, बल्कि ग्राम देवता के रूप में उसकी पूजा होती है. गुजरात के राजकोट, अहमदाबाद और वडोदरा में गरबा उत्सव की रौनक देखने को मिली. राजकोट में दशहरे पर फाफड़ा-जलेबी की दुकानों पर भारी भीड़ उमड़ी. उधर, दुर्गा पूजा पंडालों में धुनुची नृत्य और विशेष पूजा-अर्चना के साथ मां दुर्गा की आराधना की गई. देखिए देशभर में दशहरे के अलग-अलग रंग और अनूठी परंपराएं.