scorecardresearch

Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह के 8 बड़े मंगल, अयोध्या के हनुमानगढ़ी से दिल्ली तक हनुमान मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु..देखिए रिपोर्ट

ज्येष्ठ माह के पहले बड़े मंगल के अवसर पर देशभर के हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. इस वर्ष 5 मई से 23 जून तक कुल आठ बड़े मंगल मनाए जाएंगे, जिन्हें बुढ़वा मंगल भी कहा जाता है. अयोध्या के हनुमानगढ़ी, दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर, प्रयागराज के लेटे हनुमान मंदिर और लखनऊ में सुबह से ही भक्त बजरंगबली के दर्शन के लिए कतारों में लगे हैं. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ मंगलवार को ही हनुमान जी को अमरत्व का वरदान मिला था और उनका भगवान राम से मिलन हुआ था. लखनऊ में इस उपलक्ष्य में 350 से अधिक भंडारों का आयोजन किया गया है. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इन आठ मंगलवारों पर हनुमान चालीसा, सुंदरकांड और बजरंग बाण का पाठ करने से मंगल, शनि, राहु और केतु दोषों से मुक्ति मिलती है. श्रद्धालु मंदिरों में चमेली का तेल, सिंदूर, तुलसी दल और बेसन के लड्डू अर्पित कर विशेष पूजा-अर्चना कर रहे हैं.