scorecardresearch
Advertisement

सूरत से दिल्ली तक बप्पा के स्वागत की धूम, इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाओं की बढ़ी मांग | GNT

देशभर में गणेश चतुर्थी को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. सूरत में भव्य पंडाल और इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र बनी हैं. वहीं दिल्ली, अकोला और आणंद में बप्पा के आगमन की तैयारियां चल रही हैं. मिट्टी और बीजों से बनी पर्यावरण-अनुकूल प्रतिमाओं के साथ नए फ्लेवर के मोदक भी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं. इसके अलावा महाराष्ट्र में बैल पोला, जम्मू-कश्मीर में कैलाश कुंड यात्रा और उत्तराखंड में मां नंदा की राज जात यात्रा की भी धूम है.